अब भी पलकों पे कुछ घटाएँ हैं

निगहत साहिबानिगहत साहिबा

1 min read · 12.4K reads

अब भी पलकों पे कुछ घटाएँ हैं

भीगे मौसम हैं नम हवाएँ हैं

रात ख़्वाबों में कौन आया था

किस लिए औज पर अदाएँ हैं

दिल उसी शख़्स की बलाएँ ले

जिस के होने से सब बलाएँ हैं

जिन को ओढ़ा है बे-हिजाबी में

वो तिरे प्यार की क़बाएँ हैं

हस्ब-ए-मामूल बे-रुख़ी उस की

हस्ब-ए-आदत मिरी सदाएँ हैं

निगहत साहिबा
About the poet

निगहत साहिबा

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like