हाशिए पर लिखी हुई हूँ मैं

निगहत साहिबानिगहत साहिबा

1 min read · 12.4K reads

हाशिए पर लिखी हुई हूँ मैं

अम्न की बात आख़िरी हूँ मैं

मैं वहीं हूँ जहाँ मिले थे हम

किस क़दर पीछे रह गई हूँ मैं

उस से कहना था भूल जाओ मुझे

फ़ोन पर फ़ोन कर रही हूँ मैं

जब वो गहने दिखाने आती है

उस के सब छेद देखती हूँ मैं

बेच कर ज़ेवरात शादी के

चंद ख़ुशियाँ खरीदती हूँ मैं

तुम गिरा कर मुझे सँभल न सके

और गिर कर सँभल गई हूँ मैं

पत्थरों को बता दिया है ना

अपने बाबा की लाडली हूँ मैं

निगहत साहिबा
About the poet

निगहत साहिबा

View profile & all 25 Poems / Stories