हादसा - नज़्म

निगहत साहिबानिगहत साहिबा

1 min read · 12.4K reads

नज़्म मर गई उस दिन

जब मैं ने बीस रूपे बचाने के लिए

मोटर गाड़ी को रिक्शे पे फ़ौक़ियत दी

अब मैं लिखने बैठती हूँ

तो कम्बख़्त रिक्शे वाले की

बेबस आँखें

काग़ज़ में से झाँकती हैं

मैं डायरी फेंक देती हूँ

निगहत साहिबा
About the poet

निगहत साहिबा

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like