जाने वालों से राब्ता रखना - निदा फ़ाज़ली

निदा फ़ाज़लीनिदा फ़ाज़ली12 Oct 1938 – 8 Feb 2016

2 min read · 12.4K reads

जाने वालों से राब्ता रखना
दोस्तो रस्म-ए-फातिहा रखना

घर की तामीर चाहे जैसी हो
इसमें रोने की कुछ जगह रखना

मस्जिदें हैं नमाजियों के लिए
अपने घर में कहीं खुदा रखना

जिस्म में फैलने लगा है शहर
अपनी तन्हाईयाँ बचा रखना

उमर करने को है पचास को पार
कौन है किस जगह पता रखना
निदा फ़ाज़ली
About the poet

निदा फ़ाज़ली

मुक़्तदा हसन निदा फ़ाज़ली या मात्र निदा फ़ाज़ली (उर्दू: ندا فاضلی ‎) हिन्दी और उर्दू के मशहूर शायर थे इनका निधन ०८ फ़रवरी २०१६ को मुम्बई में हो गया। दिल्ली में पिता मुर्तुज़ा हसन और माँ जमील फ़ातिमा के घर तीसरी संतान नें जन्म लिया जिसका नाम बड़े भाई के नाम के…

View profile & all 72 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like