ये कौन बिस्तरे शब से उठा सहर की तरह - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

ये कौन बिस्तरे शब से उठा सहर की तरह
ये किसकी आँख खुली मैकदे के दर की तरह

भर आये आँख में आँसू न कर सके दीदार
हम अश्क बन के गिरे जब उठे नजर की तरह

जमाने भर की खबर रखते हैं वो दीवाने
भटकते रहते हैं जो खाके रहगुजर [1] की तरह

अगर दुरूस्त हो नीयत तो सजदा कर ऐ शेख़
मिरे सनम का भी घर है खुदा के घर की तरह

बिखेरे तो मुसीबत सँवारे आफत
बढ़ा है आपका गेसू भी दर्दे सर की तरह

कमाल देखो मुहब्बत से जलने वालों का
उधर भी आग लगाते रहे इधर की तरह

जलाओ नक्शे कदम से वहाँ भी चल के चरा़ग
अगर समझते हो घर मेरा अपने घर की तरह

अकेला छोड़ के जाओ न अब खुदा के लिए
हमेशा साथ रहे हो दिलो जिगर की तरह

न डूब जायें कहीं हम भी आफताब [2] के साथ
’नजीर’ ढलने लगे हम भी दोपहर की तरह
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like