हर तमन्ना सर-बज़ानू [1] है अभी
हर ऩजर मसरूफ़े-तजईने-चमन [2]
हर रविश अपनी महुब्बत के रविश
क़ासिदे-अम्नो-अमाँ [3] अपना चलन
जो भी चाहे आके सूरत देख ले
आईना है अपना आईने [4] चमन
हर नज़र यूँ पाक [5] होना चाहिए
जिस तरह से सबुबह की पहली किरन
आप अब क्यों मायले-तख़रीब [6] हैं
हम हेैं जब मसरूफ़-तामीरे-चमन [7]
हम ज़बाँ देकर न बदलेंगे कभी
ज़िन्दगी चाहे वदल दे पैरहन [8]
चल रहे हैं आप जिस अन्दाज़ से
यह नहीं राहे मुहब्बत का चलन
है ज़बाँ पर ज़िक्रे पैमाने वफ़ा
और सारी हरकतें पैमाँ-शिकन [9]
याँ फ़रिश्ता [10] भी इजाज़त लेके आये
यह है मेरा अपना फ़िरदौसे [11] वतन
फिर जहन्न्ाम [12] से न बच सकिएगा आप
आँच भी आई अगर सूए-चमन [13]
अम्ने-आलम [14] की हिफ़ाजत के लिए
बॉँध सकते है अभी सर से क़फ़न
अब अगर ख़तरे में आया बाँकपन
हर शिकन माथे की होगी सफ़-शिकन [15]
हर ऩजर मसरूफ़े-तजईने-चमन [2]
हर रविश अपनी महुब्बत के रविश
क़ासिदे-अम्नो-अमाँ [3] अपना चलन
जो भी चाहे आके सूरत देख ले
आईना है अपना आईने [4] चमन
हर नज़र यूँ पाक [5] होना चाहिए
जिस तरह से सबुबह की पहली किरन
आप अब क्यों मायले-तख़रीब [6] हैं
हम हेैं जब मसरूफ़-तामीरे-चमन [7]
हम ज़बाँ देकर न बदलेंगे कभी
ज़िन्दगी चाहे वदल दे पैरहन [8]
चल रहे हैं आप जिस अन्दाज़ से
यह नहीं राहे मुहब्बत का चलन
है ज़बाँ पर ज़िक्रे पैमाने वफ़ा
और सारी हरकतें पैमाँ-शिकन [9]
याँ फ़रिश्ता [10] भी इजाज़त लेके आये
यह है मेरा अपना फ़िरदौसे [11] वतन
फिर जहन्न्ाम [12] से न बच सकिएगा आप
आँच भी आई अगर सूए-चमन [13]
अम्ने-आलम [14] की हिफ़ाजत के लिए
बॉँध सकते है अभी सर से क़फ़न
अब अगर ख़तरे में आया बाँकपन
हर शिकन माथे की होगी सफ़-शिकन [15]








