सज़ा की तरह से काटी है ज़िन्दगी हमने - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

सजा की तरह से काटी है जिन्दगी हमने
निबाह दी है मगर वजा-ए-दोस्ती [1] हमने

जहाँ पे कोई किसी का नजर नहीं आता
रहे हयात [2] में देखे वो मोड़ भी हमने

खयाल आप का अच्छी तरह समझते है
लिया है जायजा बन-बन के अजनबी हमने

खुदा मुआफ करे तुमको हजरते वाइज़
बहुत सुनी है तम्हारी बुरी-भली हमने

तुम्हारा रास्ता रोके थी बन के जो काँटा
वो बात पहले ही दिल से निकाल दी हमने

वो जिन्दगी जो अमानत कभी खुदा की थी
वो जा के इक बुते काफिर को सौंप दी हमने

उसे भी सबने फरिश्ता बना के छोड़ दिया
जिस आदमी को बनाया था आदमी हमने

समझ चुका था जमाना कि मर गया है ’नजीर’
अजल [3] के हाथ से छीनी है जिन्दगी हमने
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like