फिरकापरस्ती का चैलेंज - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

8 min read · 12.4K reads

ताक़त हो किसी में तो मिटाये मेरी हस्ती

मैने बड़ी चालाकी से इक काम किया है
पहले ही मुहब्बत का गला घोंट दिया है

मैं फितने उठा देती हूँ हर उठते क़दम से
इस देश के टुकड़े भी हुए मेरे ही दम से

सरमायापरस्तों ने जनम मुझको दिया है
मज़हब के तअस्सुब [1] ने मुझे गोद लिया है

है मुल्क की तक़सीम लड़कपन की कहानी
उस वक़्त तो बचपन था मिरा, अब है जवानी

घबराता है शैताँ मिरी तक़रीर के फ़न से
मैं ज़हर उगलती हूँ जबाँ बन के दहन से

दरकार हुआ जब भी मुझे ख़ून ज़ियादा
मैं आ गई ओढ़े हुए मज़हब का लबादा

मैं देश की कत्ताला [2] हॅूँ और सबसे बड़ी हॅूँ
बच्चों की भी गर्दन पे छुरी बन के चली हूँ

गोली को सिखा देती हूँ चलने का क़रीना
मैं छेद के रख देती हॅूँ मजलूम [3] का सीना

हर सूखें हुये होंठ से लेती हॅूँ तरी मैं
दम तोड़ने वालों की उड़ाती हॅूँ हँसी मैं

मासूमों के माँ-बाप का सर मैंने लिया है
बच्चों को यतीमी का लकब [4] मैंने दिया है

हिन्दू का लहूू हो कि मुसलमाँ का लहू हो
मतलब है लहू से किसी इन्साँ का लहू हो

मिल जाये तो मैं किस का लहू पी नहीं सकती
मजबूर हूँ बे खून पिये जी नहीं सकती

हर फ़िर्के के लोगों का लहू चाट रही हूँ
फ़सलों की तरह सबके गले काट रही हूँ

जिस वक़्त जहाँ चाहूँ वहाँ आग लगा दूँ
जिस बस्ती को चाहूँ उसे वीराना बना दूँ

जिस बस्ती को फँूका न मकीं थे न मकाँ था
उठता हुआ कुछ रे अगर था तो धुआँ था

गुलशन मिरे हाथों यूँ ही ताराज [5] रहेगा
मैं ज़िन्दा रहूँगी तो मिरा राज रहेगा

ताक़त हो किसी में तो मिटाये मिरी हस्ती
डाइन है मेरा नाम लक़ब फ़िरक़ापरस्ती
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएअलमारी से ख़त उस के पुराने निकल आएफिर से मिरे चेहरे पे ये दाने निकल आए— मुनव्वर रानाभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैभुला पाना बहुत मुश्किल है सब कुछ याद रहता हैमोहब्बत करने वाला इस लिए बरबाद रहता है— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँगुल्लकमिट्टी का हैहाथ से छूटा नहीं, कि टूटा— हरीशचंद्र पांडे