फिरकापरस्ती का चैलेंज का जवाब - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

4 min read · 12.4K reads

खून अब किसी इन्सान का पीने नहीं दूगा
ऐ फ़िरक़ापरस्ती तुझे जीने नहीं दूँगा

पी-पी के लहू लाखों का जब आगे बढ़ी है
तब जाके कहीं सबकी निगाहों पे चढ़ी है

नफ़रत को तअस्सुब को भी तू साथ लिये जा
जाती है तो इनको भी लगे हाथ लिये जा

मालूम कि बच सकते है तू तेग़ो ददम से
जायेगी मगर बच के कहाँ अहले क़लम से

मिट्टी में मिला देने की अब ठान चुके हैं
हम देश निवासी तुझे पहचान चुके हैं

निकला हॅँ तिरी ख़ाक उड़ाने के लिए आज
देखूँगा कि किस तरह से रहता है तिरा राज

डाइन है तिरा नाम अगर फ़िरक़ापरस्ती
हम लोग भी दम लेंगे मिटाकर तिरी हस्ती

अब तू न रहेगी न तिरा राज रहेगा
हर सर पे मुहब्बत का हसीं ताज रहेगा

ख़ू अब किसी इन्सान का पीने नहीं दूँगा
ऐ फ़िरक़ापरस्ती तुझे जीने नहीं दूँगा
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like