न जिन्दगी ही में तय हो तो मरहला [1] कैसा
जो सॉंस तोड़ के निकले वो हौसला कैसा
फजूल [2] सुलह-सफाई की बात करते हो
नहीं है जब कोई झगड़ा तो फैसला कैसा
जिसे सलाम न मंजिल करे वो रहरौ [3] क्या
जो दूरियाँ न समेटे वो फासला कैसा
घटे न उम्रे अलम [4] जिससे वो मसर्रत [5] क्या
जो जिन्दगी न बढ़ाये वो वलवला [6] कैसा
तुम्हारे बन्दे हैं हम और तुम हो बन्दानवाज
हमारा और तुम्हारा मुकाबला कैसा
बढ़े न बात तो क्या आये गुफ्तगू का मजा
न खींचे तूल [7] तो दिल का मुआमला कैसा
जो गौरो फिक्र [8] को दावत न दे वो उक्दा [9] क्या
जो मुश्किलों से न हल हो वो मसला कैसा
जो जान ले के न छोड़े वो आरजू कैसी
जो दम के साथ न निकले वो हौसला कैसा
लबों तक आते हुए अब हँसी लरजती है
खुशी ने गम से किया है तबादला कैसा
’नजीर’ अश्के रवाँ [10] ने भी साथ छोड़ दिया
लुटा है हसरतों अरमाँ का काफिला कैसा
जो सॉंस तोड़ के निकले वो हौसला कैसा
फजूल [2] सुलह-सफाई की बात करते हो
नहीं है जब कोई झगड़ा तो फैसला कैसा
जिसे सलाम न मंजिल करे वो रहरौ [3] क्या
जो दूरियाँ न समेटे वो फासला कैसा
घटे न उम्रे अलम [4] जिससे वो मसर्रत [5] क्या
जो जिन्दगी न बढ़ाये वो वलवला [6] कैसा
तुम्हारे बन्दे हैं हम और तुम हो बन्दानवाज
हमारा और तुम्हारा मुकाबला कैसा
बढ़े न बात तो क्या आये गुफ्तगू का मजा
न खींचे तूल [7] तो दिल का मुआमला कैसा
जो गौरो फिक्र [8] को दावत न दे वो उक्दा [9] क्या
जो मुश्किलों से न हल हो वो मसला कैसा
जो जान ले के न छोड़े वो आरजू कैसी
जो दम के साथ न निकले वो हौसला कैसा
लबों तक आते हुए अब हँसी लरजती है
खुशी ने गम से किया है तबादला कैसा
’नजीर’ अश्के रवाँ [10] ने भी साथ छोड़ दिया
लुटा है हसरतों अरमाँ का काफिला कैसा








