मेरी तकलीफ को राहत की कोई शाम न दो - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

मेरी तकलीफ को राहत की कोई शाम न दो
मैं मुसीबत में पला हूँ मुझे आराम न दो

बोलना जब नहीं आता तो इशारा कैसा
जब जबाँ चुप है तो नजरों से भी पैगाम न दो

क्या करोगे मुझे जब दागे जुदाई देकर
जिन्दगी भर की मुहब्बत का यह ईनाम न दो

अब निकल आया हूँ मैं दैरो हरम से आगे
दावते कुफ्र न दो, दावते इस्लाम न दो

हर खता को नजर अन्दाज किये जाओ ’नजीर’
जान दे दो मगर अपनों के सर इल्जाम न दो


बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर
मरूँगा भी तो हजारों को जिन्दगी देकर

कदम-कदम पे रहे अपनी आबरू का खयाल
गई तो हाथ न आयेगी जान भी देकर

बुजुर्गवार ने इसके लिए तो कुछ न कहा
गये हैं मुझको दुआ-ए-सलामती देकर

हमारी तल्ख-नवाई [1] को मौत आ न सकी
किसी ने देख लिया हमको जहर भी देकर

न रस्मे दोस्ती उठ जाये सारी दुनिया से
उठा न बज्म से इल्जामे दुश्मनी देकर

तिरे सिवा कोई कीमत चुका नहीं सकता
लिया है गम तिरा दो नयन की खुशी देकर

चमक रही थी सितारों से रात की चुँदरी
उषा न छीन ली इक लाल ओढ़नी देकर

उधार लेंगे न दुनिया से कोई चीज ’नजीर’
कफन भी लूँगा अगर मैं तो जिन्दगी देकर
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like