मेरी अजल को मेरा निगहबान कर दिया - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

मेरी अजल [1] को मेरा निगहबान कर दिया
दी जिन्दगी कि मौत का सामान कर दिया

जिसके करम [2] ने खाक से इन्सान कर दिया
उस पर ये तंज, कौन सा एहसान कर दिया

बख्शा उसी को दर्द जो शयाने दर्द [3] था
दिल भी दिया खुदा ने तो पहचान कर दिया

कर दो मुआफ मुझसे न निकलेगी अब कभी
वो बात जिसने तुमको पशेमान [4] कर दिया

जुल्फें कहीं, निगाह कहीं और वो कहीं
इस्सर [5] किसने उनको परेशान कर दिया

सबसे तो एक तरह से पूछा मिज़ाजे दिल
मुझ पर अलग से कौन सा एहसान कर दिया

अब जिन्दगी वफा न करे तो मिरा नसीब
तुमने तो मरेर जीने का सामान कर दिया

होकर तुलूए रात [6] मिरे आफताब [7] ने
नावक़्त चाक शब का गिरेबान कर दिया

अपनी जबाँ से तुमने सुनाकर मिरी गज़ल
मेरे हर एक शे’र को दीवान कर दिया

सहरा [8] से कम न थी ये जमीने गज़ल मगर
जिक्रे परीरूखाँ [9] ने परिस्तान कर दिया

काशी के एक बुत ने दिखाकर झलक ’नजीर’
ताज़ा जनाब शेख़ का ईमान कर दिया
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.4K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like