महाकवि निराला - दो - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

अलग उसका रस्ता उसकी मंज़िल
निराली डगर और राही ’निराला’
अजब सूर्य डूबा हे हिन्दी जगत में
जो डूबा तो कुछ और फैला उजाला
वो चुप हैं तो सबकी जु़बानें खुली हैं
है इक शोर बरपा ’निराला’ ’निराला’
हमेशा महकता-गमकता रहेगा
मुहब्बत का मंदिर अदब का शिवाला
नहीं वो मगर उसका शोहरा रहेगा
वो ज़िन्दा था ज़िन्दा रहेगा
भुला देगा कितनों को इतिहास लेकिन
जो जीने के क़ाबिल है जीता रहेगा
वो बहके तो बेहोशियों ने सम्भाला
न आएगा इस ज़र्फ़ का पीने वाला
कोई पा सकेगा न अब उसकी मदिरा
कोई छू सकेगा न उसका प्याला
कभी जीते जी उसने झुकना न जाना
बड़ी आन वाला बड़ी शान वाला
जहाँ चाहा फ़रज़ानगी ने गिराना
वहाँ बढ़के दीवानगी ने सँभाला
खटकता था आँखों में जो ख़ार बन कर
उसे आज दिल की कली दे रहे हैं
न लेने दिया चैन की साँस जिसने
उसे वो भी श्रद्धांजली दे रहे हैं ।
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like