जिसको नसीबे लज्जते आजार [1] भी नहीं
वह बदनसीब जीने का हकदार भी नहीं
कल जिसके सर पे सायाए जुल्फें दराज़ [2] था
आज उसके सर पे सायाए दीवार भी नहीं
तुम हाल पूछते हो, इनायत का शुक्रिया
अच्छा अगर नहीं हॅूँ तो बीमार भी नहीं
जल्वागरी [3] की आपको मोहलत नहीं अगर
मेरी नजर को फुर्सते दीदार भी नहीं
सूनी पड़ी है मंजिले मेराजे इश्क [4] भी
अब कोई लायके रसनो दार [5] भी नहीं
जो बेखता हों उनको फरिश्तों में दो जगह
इन्सान वो नहीं जो खतावार भी नहीं
उलझेंगे क्या वो गर्दिशे लैलो नहार [6] से
जो आश्नाए काकुलो रूखसार [7] भी नहीं
जीने से तंग आ गया हर आदमी मगर !
मरने के वास्ते कोई तैयार भी नहीं
क्यों अपने सर गुनाह का इल्जाम लूँ ’नजीर’
जब एक साँस लेने का मुख्तार [8] भी नहीं
वह बदनसीब जीने का हकदार भी नहीं
कल जिसके सर पे सायाए जुल्फें दराज़ [2] था
आज उसके सर पे सायाए दीवार भी नहीं
तुम हाल पूछते हो, इनायत का शुक्रिया
अच्छा अगर नहीं हॅूँ तो बीमार भी नहीं
जल्वागरी [3] की आपको मोहलत नहीं अगर
मेरी नजर को फुर्सते दीदार भी नहीं
सूनी पड़ी है मंजिले मेराजे इश्क [4] भी
अब कोई लायके रसनो दार [5] भी नहीं
जो बेखता हों उनको फरिश्तों में दो जगह
इन्सान वो नहीं जो खतावार भी नहीं
उलझेंगे क्या वो गर्दिशे लैलो नहार [6] से
जो आश्नाए काकुलो रूखसार [7] भी नहीं
जीने से तंग आ गया हर आदमी मगर !
मरने के वास्ते कोई तैयार भी नहीं
क्यों अपने सर गुनाह का इल्जाम लूँ ’नजीर’
जब एक साँस लेने का मुख्तार [8] भी नहीं








