जिसको कहते है बनारस - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

6 min read · 12.4K reads

मेरा दरवाज़ा खुला रहता है उसकी ख़ातिर
शहर भी जिसका है हक़दार, वह घर मेरा है
मुझ से सब पूछ मगर ऐब किसी के ना पूछ
सबके ऐबों को छुपाना ही हुनर मेरा है

जिसके पैर आठ पहर धोती हीै गंगा की लहर
जिसको कहते हैं बनारस वह नगर मेरा है
रात को तो घाट पर मिलकर लगे गाँजे की दम
सुबह को दोनों अलग मन्दिर मं वह मस्जिद में हम

गन्दगी लहरों को देखो ध्यान से प्यारे सनम
यह वही गंगा है हमने जिसकी खाई थी क़सम
यह हक़ीकत है हक़ीकत से किसी को कद नहीं
देश की तो हैं हदें आबादियों की हद नहीं

जब जगह होगी न रहने और सोने के लिए
आयेंगी नस्लें नई क्या दफ़न होने के लिए
साठ की उसकी कमाई और पचासी का खर्च
आदमी अच्छा था उसको घर की चिन्ता खा गई

कैसी-कैसी ज़ेहनियत अलगाववादी हो गई
कैसी-कैसी शख़्सियत फ़िरक़ापरस्ती खा गई
हारें भी तो हम अहले हिम्मत, हिम्मत कहीं हारा करते हैं
मायूस न होना ऐ मंज़िल, हम अज़्म दोबारा करते हैं

एक से एक ज़माने में शजर होता है
झुक के मिलता है वही जिसमें समर होता है
फ़तह, दिल जीतने वालों की हुआ करती है
सर के लेने से कहीं मारका सर होता है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like