जाओ मगर इस आने को एहसाँ नहीं करते - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

जाओ मगर इस आने को एहसाँ नहीं कहते
जो दर्द बढ़ा दे उसे दरमाँ [1] नहीं कहते

तू हुस्ने हकीकी की है इक जिन्दा हकीकत
दुनिया तुझे हमख्वाबे परीशाँ [2] नहीं कहते

लहराये गरीबों का लहू जिसकी हँसी में
ऐसे किसी लब को लबे खन्दाँ [3] नहीं कहते

जो रोशनी पहुँचा न सके सबके घर तक
उस जश्न को हम जश्ने चरागाँ नहीं कहते

फूलों को हँसाती होजो जख्मों की तरह से
उस फस्ल को हम फस्ले बहाराँ नहीं कहते

हर रंग के गुल जिसमें दिखायी नहीं देते
हम ऐसे गुलिस्ताँ को गुलिस्ताँ नहीं कहते

पैमाने की मानिन्द जो टूटा है कई बार
पैमाँ शिकनों [4] हम उसे पैमाँ नहीं कहते

मुजरिम की तरह उम्र के दिन काट रहे है
अपने को मगर कैदिए जिन्दाँ [5] नहीं कहते

एहसान ही करना है तो सोचो कोई शक्ल और
जो सर को झुका दे उसे एहसाँ नहीं कहते

इन्साँ से तो लाजिम़ है ख़ता किब्ला ओ काबा
आप ऐसे फरिश्ते को हम इन्साँ नहीं कहते

कितने बड़े काफ़िर है ’नजीर’ आपके अहबाब [6]
आप ऐसे मुसलमाँ को मुसलमाँ नहीं कहते
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like