भारतमाता का संदेश - नज़ीर बनारसी

नज़ीर बनारसीनज़ीर बनारसी25 Sept 1909 – 23 Sept 1996

5 min read · 12.4K reads

यह मजबूरियाँ और मुख़्तार बन कर
बिके जा रहे हो ख़रीदार बन कर

उम्मीदे वफ़ा और उन कमनजर [1]से
जो अपनों में रहते हों अग़यार [2] बन कर ?

अगर हर तऱफ ुस्कराये मुहब्बत
हँसे रात भी सुबहे-बेदार बन कर
चमन की अगर ज़िन्दगी चाहते हो
चमन में रहा शाख़े-गुलज़ार बन कर

बहुत से रेयाकर [3] तुमको मिलेंगे
मगर तुम न मिलना रेयाकार बन कर

हमेशा से ख़ुद्दार [4] ही तुम रहे हो
जहाँ अब भी रहना तो ख़ुद्दार बन कर

क़दम जब जमाना तो बन कर हिमाला
ठहरना तो लोगे की दीवार बन कर

जो हँसना तो आँखें मिला कर क़ज़ा [5] से
जो रोना तो भारत के ग़मख़्वार बन कर

जो छाना तो बादल की सूरत में छाना
बरसना तो तीरों की बौछार बन कर

अगर जंग करना ग़ुलामी से करना
कभी सर जो देना तो सरदार बन कर

जो झुकना बन के अर्जुन की झुकना
जो उठना तो टीपू की तलवार बन कर

वतन के जो काम आये उसका वतन है
लहू से जो सींचे उसी का चमन है
नज़ीर बनारसी
About the poet

नज़ीर बनारसी

View profile & all 103 Poems / Stories

More from नज़ीर बनारसी

  1. बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया है - नज़ीर बनारसी

    बुतख़ाना नया है न ख़ुदाख़ाना नया हैजज़्बा है अक़ीदत[1] का जो रोज़ाना नया है

    12.4K reads
  2. इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँ - नज़ीर बनारसी

    इक रात में सौ बार जला और बुझा हूँमुफ़लिस का दिया हूँ मगर आँधी से लड़ा हूँ

    12.3K reads
  3. ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अब्रू तो नहीं - नज़ीर बनारसी

    ख़मे मेहराबे हरम भी ख़मे अबू तो नहींकहीं काबे में भी काशी के सनम तू तो नहीं

    12.4K reads
  4. बुझा है दिल भरी महफिल को रौशनी देकर - नज़ीर बनारसी

    बुझा है दिल भरी महफ़िल में रौशनी देकरमरूँगा भी तो हज़ारों को ज़िन्दगी देकर

    12.3K reads
  5. हर गाम पे हुशियार बनारस की गली में - नज़ीर बनारसी

    बनारस की गलीहर गाम पे हुशियार बनारस की गली में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी