ज़र्रा ज़र्रा मंज़र-ब-मंज़ी तिश्नगी - नज़ीर आज़ाद

नज़ीर आज़ादनज़ीर आज़ाद

3 min read · 12.4K reads

ज़र्रा ज़र्रा मंज़र-ब-मंज़र तिश्नगी
अपने हिस्से में तो आई है सरासर तिश्नगी

ये भी देखा है सराबों से हुए सैराब लोग
पानियों के साथ भी बहती है अक्सर तिश्नगी

हो गई पल्कों से ही रूख़्सत वो मौज़ें ख़्वाब की
डेरा डाले है यहाँ आँखों के अंदर तिश्नगी

तुझ में गर बारिश समुंदर के बराबर है तो क्या
मेरे अंदर भी है सहरा के बराबर तिश्नगी

इस मोहज़्ज़ब शहर में आदाब हैं कुछ जश्न के
रक़्स करती है यहाँ नेज़ों के ऊपर तिश्नगी

क्यूँ हमारी छत के ऊपर बादलों का शोर है
क्या हमारे घर में जाएगी मुकर्रर तिश्नगी
नज़ीर आज़ाद
About the poet

नज़ीर आज़ाद

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी