मैं उस में अक्स-ए-तलब अपना ढूँढती ही रही
मगर वो चश्म-ए-मोहब्बत कि अजनबी ही रही
वो इक चराग़ जो उस लम्स ने जलाया था
मिरे बदन में सदा उस की रौशनी ही रही
क़रार पाया नहीं तेरे क़ुर्ब में भी मगर
तुझे गँवा के भी इस दिल में बे-कली ही रही
गो मुख़्तसर थे बहुत तेरे वस्ल के लम्हे
तमाम उम्र तिरे ग़म से दोस्ती ही रही
ख़ुदा नहीं तो मगर उम्र भर मोहब्बत में
तिरे हुज़ूर जबीन-ए-वफ़ा झुकी ही रही








