वो बेवफ़ा है उसे बेवफ़ा कहूँ कैसे

Nawaz DeobandiNawaz Deobandi16 Jul 1956

1 min read · 12.8K reads

वो बेवफ़ा है उसे बेवफ़ा कहूँ कैसे

बुरा ज़रूर है लेकिन बुरा कहूँ कैसे

जो कश्तियों को डुबोता है ला के साहिल पर

तुम्ही बताओ उसे नाख़ुदा कहूँ कैसे

ये और बात बुरे को बुरा नहीं कहता

बुरा बुरा है बुरे को भला कहूँ कैसे

वो मेरी साँसों में दिल में नज़र में ग़ज़लों में

मैं अपने-आप से इस को जुदा कहूँ कैसे

जो तुझ से कहना है दुनिया से वो छुपाना है

अगर ग़ज़ल न कहूँ तो बता कहूँ कैसे

हवा की शह पे जलाता है घर ग़रीबों के

'नवाज़' ऐसे दिए को दिया कहूँ कैसे

Nawaz Deobandi
About the poet

Nawaz Deobandi

DescriptionMohammad Nawaz Khan Hindi: नवाज देवबंदी Urdu:نواز دیوبندی born 16 Jul 1956 is an Indian Urdu language poet born in Deoband, India. He is also a Gazhals writer some of them are sung by famous Gazhal singer Jagjit Singh.

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like