सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है

Nawaz DeobandiNawaz Deobandi16 Jul 1956

1 min read · 13.2K reads

सफ़र में मुश्किलें आएँ तो जुरअत और बढ़ती है

कोई जब रास्ता रोके तो हिम्मत और बढ़ती है

बुझाने को हवा के साथ गर बारिश भी आ जाए

चराग़-ए-बे-हक़ीक़त की हक़ीक़त और बढ़ती है

मिरी कमज़ोरियों पर जब कोई तन्क़ीद करता है

वो दुश्मन क्यूँ न हो उस से मोहब्बत और बढ़ती है

ज़रूरत में अज़ीज़ों की अगर कुछ काम आ जाओ

रक़म भी डूब जाती है अदावत और बढ़ती है

अगर बिकने पे आ जाओ तो घट जाते हैं दाम अक्सर

न बिकने का इरादा हो तो क़ीमत और बढ़ती है

Nawaz Deobandi
About the poet

Nawaz Deobandi

DescriptionMohammad Nawaz Khan Hindi: नवाज देवबंदी Urdu:نواز دیوبندی born 16 Jul 1956 is an Indian Urdu language poet born in Deoband, India. He is also a Gazhals writer some of them are sung by famous Gazhal singer Jagjit Singh.

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुर