ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है's image
0312

ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है

ShareBookmarks

ख़ुद को कितना छोटा करना पड़ता है

बेटे से समझौता करना पड़ता है

जब औलादें नालायक़ हो जाती हैं

अपने ऊपर ग़ुस्सा करना पड़ता है

सच्चाई को अपनाना आसान नहीं

दुनिया भर से झगड़ा करना पड़ता है

जब सारे के सारे ही बे-पर्दा हों

ऐसे में ख़ुद पर्दा करना पड़ता है

प्यासों की बस्ती में शो'ले भड़का कर

फिर पानी को महँगा करना पड़ता है

हँस कर अपने चेहरे की हर सिलवट पर

शीशे को शर्मिंदा करना पड़ता है

Read More! Learn More!

Sootradhar