हर जगह बस आप को ही ढूँढती है - नवीन सी. चतुर्वेदी

नवीन सी. चतुर्वेदीनवीन सी. चतुर्वेदी27 Sept 1968

3 min read · 12.4K reads

हर जगह बस आप को ही ढूँढती है
ये नज़र सच में दीवानी हो गई है

खामखाँ उस को न यूँ बदनाम कीजै
उस की मेरे साथ में बस दोस्ती है .

ये अँधेरे ढूँढ ही लेते हैं मुझको
इनकी आँखों में ग़ज़ब की रौशनी है

सिर्फ इक पल का तमाशा है ये दुनिया
और मज़ा देखो ज़मानों में बनी है

किस क़दर उलझा दिया है बन्दगी ने
उस को पाऊँ तो इबादत छूटती है

नफ़रतों का बोझ ढोती है मुहब्बत
ये नदी शोलों को ले कर बह रही है
नवीन सी. चतुर्वेदी
About the poet

नवीन सी. चतुर्वेदी

View profile & all 108 Poems / Stories

More from नवीन सी. चतुर्वेदी

  1. ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    ग़नीमत से गुजारा कर रहा हूँमगर चर्चा है जलसा कर रहा हूँ

    12.4K reads
  2. तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता था - नवीन सी. चतुर्वेदी

    तमाम ख़ुश्क दयारों को आब देता थाहमारा दिल भी कभी आसमान जैसा था

    12.4K reads
  3. अब इस दयार में इन ही का बोलबाला है - नवीन सी. चतुर्वेदी

    अब इस दयार में इन ही का बोलबाला हैहमारा दिल तो ख़यालों की धर्मशाला है

    12.4K reads
  4. रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहर - नवीन सी. चतुर्वेदी

    रोज़ ही करती हैं ऐलाने-सहरओस की बूँदें मुलायम घास पर

    12.4K reads
  5. सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँ - नवीन सी. चतुर्वेदी

    सब की सुनता हूँ बस अपनी ही सदा काटूँ हूँतुझको हमराज़ बनाने की सज़ा काटूँ हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like