देना - नवीन सागर

नवीन सागरनवीन सागर29 Sept 1948 – 14 Sept 2000

3 min read · 12.4K reads

जिसने मेरा घर जलाया
उसे इतना बड़ा घर
देना कि बाहर निकलने को चले
पर निकल न पाये

जिसने मुझे मारा
उसे सब देना
मृत्यु न देना
जिसने मेरी रोटी छीनी
उसे रोटियों के समुद्र में फेंकना
और तूफान उठाना

जिनसे मैं नहीं मिला
उनसे मिलवाना
मुझे इतनी दूर छोड़ आना
कि बराबर संसार में आता रहूँ

अगली बार
इतना प्रेम देना
कि कह सकूँ: प्रेम करता हूँ
और वह मेरे सामने हो।
नवीन सागर
About the poet

नवीन सागर

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like