कृपया ठुँग न मारें -6 - नवनीत शर्मा

नवनीत शर्मानवनीत शर्मा22 Sept 1973

3 min read · 12.4K reads


रँभाते बछड़े /
कुँकुआते पिल्ले /
गरम चादरों में तह लगते खरगोश /
पट्टुओं की शक्ल
में पसरे भेडू /
गुल्ली डंडे के मैदान से
बेघर कर दिए गए
घरों में क़ैद ब च्चे/
ख़बर होने के इंतज़ार में
बूढ़े देवदार /
स्लेट बनकर बर्फ रोकते
निरंतर गलते पहाड़ /
चाँद तोड़ने की कोशिश में
गिर-गिरकर सँभलते क़दम /
बस्ती वालों की शराब से नहाए हुए /
ख़ून में लिथड़े हुए
होरी ,गोबर,धनिया,घीसू,बुद्धन
चौबारों पर बाल सँवारते
गोश्त बनकर रह गए जिस्म /
सब के सब आएँगे ।
तुम सबको देना
एक-एक तख़्ती
वे भी कहेंगे आगे
कृपया ठुँग न मारे
 
नवनीत शर्मा
About the poet

नवनीत शर्मा

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंसहरा-पसंद हो के सिमटने लगा हूँ मैंअंदर से लग रहा है कि बटने लगा हूँ मैं— मुनव्वर रानासारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजसारी रात प्रार्थनारात भर चाँदनी मेंबहते आते हैं गीत;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतीन पहाड़ों का स्वप्नगीतों भरा है आसमानगीत है हवाओं में!— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशी