कई बार मैंने अपने दिल से कहा - नवल

नवलनवल

2 min read · 12.4K reads

कई बार मैंने अपने दिल से कहा
फ़रेब और उम्मीद
उम्मीद और इन्तज़ार
इन्तज़ार और हवस
हवस और दर्द एक दूसरे को
आरे की तरह काटते हैं
उनसे किसी भी तजुर्बेकार को दूर रहना चाहिए

दिल ने मेरी हाँ में हाँ मिलाई
लेकिन चला उसी रास्ते पर
जहाँ उसने जाना चाहा

दिल ने खाई ठोकरें
मेरे हाथों में आए तजुर्बे
लेकिन तजुर्बों के चिराग़ से
ज़िन्दगी रौशन न हुई।

More from नवल

  1. तुमने मेरे पथरीले घर में क़दम रखा - नवल

    तुमने मेरे पथरीले घर में क़दम रखाऔर वहाँ एक मीठे पानी का चश्मा फूट पड़ा

    12.4K reads
  2. सरो के दरख़्त जैसी रौशनी मेरे सामने है - नवल

    सरो के दरख़्त जैसी रौशनी मेरे सामने हैऔर पलकों ने झपकना बंद कर दिया है

    12.3K reads
  3. मैं मान लेता हूँ कि मेरे पास कहने के लिए नया कुछ नहीं - नवल

    मैं मान लेता हूँ कि मेरे पास कहने के लिए नया कुछ नहींजो था भी, वह फूलों की पंखुड़ियों में जा छिपा है

    12.4K reads
  4. कड़ी धूप में बादल के एक टुकड़े के नीचे - नवल

    कड़ी धूप में बादल के एक टुकड़े के नीचेमैं उससे पहली बार मिला था

    12.4K reads
  5. हर रात घर लौटते हुए सोचता हूँ - नवल

    हर रात घर लौटते हुए सोचता हूँदिन भर की थकान मिटाने के लिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like