सरो के दरख़्त जैसी रौशनी मेरे सामने है - नवल

नवलनवल

3 min read · 12.4K reads

सरो के दरख़्त जैसी रौशनी मेरे सामने है
और पलकों ने झपकना बंद कर दिया है

हवा के तेज़ झोंको ने दरया में लहर पैदा कर दी है
और एक कश्ती अपना लंगर तोड़ मौजों में बह आई है

दिल एक नाचीज़ हिस्से ने सिर उठाया है
और जंगल में एक आग फैलती चली गई है

मैंने अपने आपको तन्हा महसूस किया
और एक साया मेरा हमक़दम हो गया।

सरो का दरख़्त=एक सदाबहार पेड़ जो हमेशा सीधा तना खड़ा रहता है (उर्दू-फ़ारसी की शायरी में सुन्दर देहयष्टि की उपमा इससे दी जाती है)।