प्रयाण पर अन्योक्ति - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

3 min read · 12.4K reads

है परसों रात सुहाग की,
दिन वर के घर जोन का।
पीहर में न रहेगी प्यारी, हा! होगी हम सब से न्यारी,
चलने की करले तैयारी, बन मूरति अनुराग की-
धर ध्यान उधर जाने का।
पतिव्रत से प्यारे पति को, जो पूजेगी धार सुमति को,
ते न विसारेगी दुर्गति को, लगन लगा अति लागकी-
प्रण रोप निडर जाने का।
गंगा पावे सत्य वचन की, यमुना आवे सेवा तन की,
हो सरस्वती श्रद्धा मन की, महिमा प्रकट प्रयाग की-
रच रूपक तर जाने का।
‘शंकर’-पुर को तू जावेगी, सुख-संयोगामृत पावेगी,
गीत महोत्सव के गावेगी, सुधि विसार कुल-त्याग की-
सखी सोच न कर जाने का।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like