मोक्ष मिलने में कठिनता - नाथूराम शर्मा शंकर

नाथूराम शर्मा शंकरनाथूराम शर्मा शंकर

4 min read · 12.4K reads

या भवसागर को तुम कैसे तर जाओगे भाई।
ठत बन्धन उत मुक्ति किनारो,
भौतिक तारतम्य भण्डारो,
प्रकृति-प्रभाव भरो जल खारी, विधि-गति-गहराई।
द्वन्द्व ज्वार-भाटा झकझोरें,
उमड़ें विविध विकार-हिलोरें,
जड़-चेतन संघात बतासे, छिटके छवि छाई।
कढ़त कर्म-फल फेन घनेरे,
घूमत भोग-भँवर बहुतेरे,
दुःख बडवानल ने धर खाई, सुख-सीतलताई।
काल-विभाग नाग फुँकारें,
योनि अनेक मगर मुख फारें,
अघदल कच्छ-मच्छ मिल घेरें, सुध-बुध बिसराई।
बूड़ मरे बलहीन विचारे,
साधक साधन कर-कर हारे,
लपकें तैरा तोबाधारी, पै न पार पाई।
ऊँचे योग-सिद्धि गिरि-टीले,
तिन पर ऊलें साधु अड़ीले,
गिरे गमाय पुण्य की पूँजी, फिर न हाथ आई।
धर्म धूम-बोहित बन आवे, ‘शंकर’ ज्ञान-मलाह चलावे,
तापर बैठ चलेंगे तबहू, पूरी कठिनाई।
नाथूराम शर्मा शंकर
About the poet

नाथूराम शर्मा शंकर

View profile & all 63 Poems / Stories

More from नाथूराम शर्मा शंकर

  1. ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से - नाथूराम शर्मा शंकर

    ऑंख से न ऑंख, लड जाय इसी कारण से,भिन्नता की भीत, करतार ने लगाई है।

    12.4K reads
  2. कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में - नाथूराम शर्मा शंकर

    कौन मान लेगा कीरतुण्ड की कठोरता में,कोमलता तिल के प्रसून की समाई है।

    12.4K reads
  3. आनन की ओर चले आवत चकोर मोर - नाथूराम शर्मा शंकर

    आनन की ओर चले आवत चकोर मोर,दौर-दौर बार-बार बेनी झटकत हैं।

    12.4K reads
  4. झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक - नाथूराम शर्मा शंकर

    झूम-झूम चखन को चूम-चूम चंचरीक,लटकी लटन में लिपट लटकत हैं।

    12.4K reads
  5. छबि छाई ऋतुराज की - नाथूराम शर्मा शंकर

    तोरण पताकाधारी उन्नत वितान तने,बगरी विचित्रता सजावट के साज की ।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like