सागर समीप सन् ग्रह, गुण, निध, शशि - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

3 min read · 12.4K reads

सागर समीप सन् ग्रह, गुण, निध, शशि,
9 3 9 1
जर्मन मचायौ रण यूरोप महान है।
प्रथम जैक जीत पोलैन्ड को पछाड़ौ पुनि,
डैनमार्क नार्बे को कीनौ निज निशान है।
हारौ हालैन्ड त्यों ही मारो गयौ बेलजियम,
फैशन में पैरिस गँवाई निज शान है॥
चर्चिल सों लड़त लड़ाई तौहु ‘नाथ’ कहैं,
ग्रीस क्रीट जीत मारे रसिया के मान हैं॥

नोट - अंक उल्टे गिनने से सन् 1939 हो जायेगा।
‘अंकानाम् वामतो गतिः’
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like