पासा उलआ है सुना हमने यूरोप माँहि - नाथ कवि

नाथ कविनाथ कवि

2 min read · 12.4K reads

पासा उलआ है सुना हमने यूरोप माँहि।
मित्रन की जीत सुन मन हर्षाये हैं॥
हाहाकार चारों ओर भारत में फैल रह्यौ।
ढाई सेर नाज एक रुपया में लाये हैं॥
देश की बिपत्ति के सुनइया मुंदे जेल बीच।
ताहुपै स्वतंत्रता न हासिल कर पाये हैं॥
दीनबन्धु दीनानाथ अरज ये हमारी सुनौ।
कठिन कन्ट्रोल कर भारत पर छोय हैं॥
नाथ कवि
About the poet

नाथ कवि

View profile & all 47 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like