भ्रूण परीक्षण - नासिर अहमद सिकंदर

नासिर अहमद सिकंदरनासिर अहमद सिकंदर15 Sept 1961

2 min read · 12.4K reads

मेरे सामने की बर्थ पर था
उनका परिवार
माँ
और दो बच्चियाँ

बड़ी बच्ची का चेहरा
हुबहू माँ की तरह गोल
चांद सरीखा

छोटी का
बड़ी बहन से मिलता-जुलता
लेकिन दिखने में उससे भी सुन्दर

बड़ी प्यारी हैं बच्चियाँ
मैंने
उनकी माँ से कहा

इस वाक्य पर बिना ध्यान दिए
वह खोई रही मुग्ध

अपने भ्रूण पर

जो निश्चित
लड़का था ।
नासिर अहमद सिकंदर
About the poet

नासिर अहमद सिकंदर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानानी का चश्माआसमान में टिम टिमाती नानी हँसती होंगी हमारे बचपने पर।हाँ!— फ़रीद ख़ाँमाफ़ीसबसे पहले मैं माफ़ी माँगता हूँ हज़रत हौव्वा से।मैंने ही अफ़वाह उड़ाई थी कि उस ने आदम को बहकाया था— फ़रीद ख़ाँ