एशिया की मज़दूर औरत - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

तग़ारी सर पे धरे तर-ब-तर पसीने से

उठाए मामता का बोझ नौ महीने से

दहकती रेत पे अपने क़दम जमाए हुए

मशक़्क़तों की नज़र से नज़र मिलाए हुए

रुतों के क़हर को ये इम्तिहान लगती है

ये चाँदनी से बनी इक चटान लगती है

हुनर की चादर-ए-बा-ज़ेब उस ने पहनी है

मआशियात की पाज़ेब उस ने पहनी है

फटे लिबास पे मेहनत की शाल ओढ़े है

बदन के शीशे पे लोहे का जाल ओढ़े है

हर इक मकान की बुनियाद उस ने डाली है

घरों की शौकत-ओ-अज़्मत उसी की पाली है

वो जिस कलाई पे बे-हिम्मती के ता'ने हैं

उसी के पंजे में ताक़त के ताने-बाने हैं

मचान बाँध के जब छत बनाई जाएगी

तग़ारी सर पे सीमेंट की यही उठाएगी

चढ़ेगी ज़ीना-ब-ज़ीना समेटती सारी

अगरचे बोझ भी भारी है पैर भी भारी

ये झुटपुटे को थकी-हारी घर जो जाएगी

तो अपने कुँबे की हर भूक ये मिटाएगी

ये यूँ तो पीठ पे पत्थर उठा के चलती है

ज़माम-ए-कार को क़ब्ज़े में करके चलती है

कभी कुदाल चलाती है बोझ ढोती है

तो हल चला के कभी ये ज़मीन बोती है

कभी ये घर की गवाही में जान देती है

हवेलियों को इताअ'त का मान देती है

ग़रीब है सो बदन का ख़िराज देती है

ये ख़ुद को पीस के घर को अनाज देती है

ये बे-बिसात है लेकिन ये ग़म-गुसार भी है

वफ़ा-शिआ'र भी है जान-ए-रोज़गार भी है

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी