और सोचा करते हैं - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

बे-ध्यान लम्हों के

बे-यक़ीन आँगन में

कोई बीज चाहत का

कैसे फूट आता है

इक यक़ीं की कोंपल से

कैसे सैकड़ों शाख़ें

तन में फूल जाती हैं

कुछ समझ नहीं आता

दो हथेलियाँ कैसे

एक जैसी सोचों में

मोम सी पिघलती हैं

आग सी सुलगती हैं

और ख़बर नहीं होती

कोई शोख़ सी वहशत

आती जाती साँसों में

खिलखिला के हँसती है

एक दर्द की राहत

पायलों को छनकाती

एक आग भड़काती

साथ साथ चलती है

चाहतों के आँगन से

होश के किवाड़ों तक

आग फैल जाती है

आग फैल जाती है

तब धियान आता है

एक जैसी सोचों में

मोम से पिघलते दो

हाथ राख होते हैं

तब ख़याल आता है

सैंत सैंत रखते हैं

राख चंद लम्हों की

और सोचा करते हैं

शोख़ सी जो वहशत थी

जाने वो मोहब्बत थी

राख जो बटोरी है

जाने ये मोहब्बत है

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी