आधी गवाही - नज़्म

नसीम सय्यदनसीम सय्यद

1 min read · 12.4K reads

अज़ीम मुंसिफ़!!

हमारी क़िस्मत की हर अदालत का फ़ैसला है

कि अपनी बे-हुरमती की फ़रमान ले के जाएँ

तो अपना कोई गवाह लाएँ

गवाह

रिश्तों के मोहतरम कुंडलियों में बैठे

संपोलियों का

गवाह ऐसी हवेलियों का

कि जिन में क़ानून पावँ धरने से कपकपाए

कुँवारी चीख़ें

बिलक बिलक के सदाएँ करती

इन ही अंधेरों में डूब जाएँ

मगर वो इस बे बसी का अपनी

न एक कोई गवाह पाएँ

कहाँ से लाएँ

गवाह इन भेड़ियों का

जो अपनी शहवतों पर

इबादतों की मुक़द्दस-ओ-मोहतरम ऐबाएं

सजाए बैठे हों ताक में

सौंधे कच्चे जिस्मों के

जिन के बाजरों के ऊद में

सिसकियाँ सुलगती हों रात को

और दिन तिलावत के लहन से

जगमगाए जाएँ

ये मोहतरम भेड़िये

हम उन की ख़बासतों का गवाह लाएँ

कहाँ से लाएँ

हमें कोई ऐसा मोजज़ा दे

कि गूँगी अंधी सियाह शब को

गवाहियों का हुनर सिखाएँ

ख़बीर है तो

बसीर है तो

तू जानता है

कि आज तक मौत के अलावा

कोई न अपना गवाह पाया

हमीं पे टूटीं क़यामतें भी

हमीं ने ज़िल्लत का बार उठाया

किताब-ए-इंसाफ़ के मुसन्निफ़

तिरे सहीफ़े तो कह रहे हैं

कि सारे इंसान ज़ी-शरफ़ हैं

फ़हीम हैं

बालिग़-उन-नज़र हैं

सब अपनी अपनी किताब की रू से अपने बारे में बा-ख़बर हैं

तो फिर हमारे ही पुश्त पर हाथ क्यूँ बंधे हैं

हमारी ही सब गवाहियों पर ये बे-यक़ीनी की मोहर क्यूँ है

सभी सहीफ़ों में ये लिखा है

तिरे तराज़ू का

कोई पलड़ा झुका नहीं है

तो क्या ये समझें

हमारा कोई ख़ुदा नहीं है

नसीम सय्यद
About the poet

नसीम सय्यद

View profile & all 38 Poems / Stories

More from नसीम सय्यद

  1. मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आई - नसीम सय्यद

    मैं जब भी ख़ौफ़ के लश्कर को ज़ेर कर आईनई ज़मीन मेरे पैरों तले उभर आई

    12.4K reads
  2. नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रख - नसीम सय्यद

    नक़्श-ए-महरूमी-ए-तक़दीर को तदबीर में रखसई-ए-इम्काँ से गुज़र शौक़ को तामीर में रख

    12.4K reads
  3. रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखा - नसीम सय्यद

    रस्ता कोई मेयार से हट कर नहीं देखाक़ामत से किसी साए को घट कर नहीं देखा

    12.4K reads
  4. ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझे - नसीम सय्यद

    ज़र्द पत्तों की रूत क्या क्या न समझाए मुझेहर थका हारा शजर आईना दिखलाए मुझे

    12.4K reads
  5. बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या है

    बात-बे-बात ये ता'ना ये मलामत क्या हैयही होती है मोहब्बत तो अदावत क्या है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैये बुत जो हम ने दोबारा बना के रक्खा हैइसी ने हम को तमाशा बना के रक्खा है— मुनव्वर रानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानाख़फ़ा होना ज़रा सी बात पर तलवार हो जानामगर फिर ख़ुद-ब-ख़ुद वो आप का गुलनार हो जाना— मुनव्वर रानाअम्मी का चूल्हामैं उस समय की बात कर रहा हूँ जब कोयले के चूल्हे जलते थे,और छप्पर से धुँआ उठता था।— फ़रीद ख़ाँचोरजेबें आपकी हैंहाथ चोरों के— हरि मृदुलप्रेम पर फुटकर नोट्सएकजिन्हें यात्राओं से प्रेम होता है— लवली गोस्वामीगतिहीन जीवन की मतिहीन कवितातुम्हारी पाषाण सतह पर जहाँ-जहाँ भी नमी रह जाती हैरौशनी की नज़र से ओझल ज़रा-सा अँधेरा बचा रहता है— लवली गोस्वामी