फूले फूल बबूल कौन सुख, अनफूले कचनार

Naresh SaxenaNaresh Saxena16 Jan 1939

1 min read · 12.6K reads


फूले फूल बबूल कौन सुख, अनफूले कचनार ।

वही शाम पीले पत्तों की
गुमसुम और उदास
वही रोज़ का मन का कुछ-
खो जाने का एहसास
टाँग रही है मन को एक नुकीले खालीपन से
बहुत दूर चिड़ियों की कोई उड़ती हुई कतार ।
फूले फूल बबूल कौन सुख, अनफूले कचनार ।

जाने; कैसी-कैसी बातें
सुना रहे सन्नाटे
सुन कर सचमुच अंग-अंग में
उग आते हैं काँटें
बदहवास, गिरती-पड़ती-सी; लगीं दौड़ने मन में-
अजब-अजब विकृतियाँ अपने वस्त्र उतार-उतार
फूले फूल बबूल कौन सुख, अनफूले कचनार ।

Naresh Saxena
About the poet

Naresh Saxena

नरेश सक्सेना हिंदी के कवि है. समकालीन हिंदी कवियों में उनकी अलग पहचान है. कविता के अलावा उनकी सक्रियता के अनेक क्षेत्र हैं. उन्होंने टेलीविज़न और रंगमंच के लिए लेखन किया है. उनका एक नाटक `आदमी का आ´ देश की कई भाषाओं में पांच हज़ार से ज़्यादा बार प्रदर्शित हुआ…

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like