मढ़ी प्राइमरी स्कूल के बच्चे
उनमें आदमियों का नहीं
एक जंगल का बचपन है
जंगल जो हरियाली से काट दिए गए हैं
और अब सिर्फ़
आग ही हो सकते हैं
नहीं
बच्चे फूल नहीं होते
फूल स्कूल नहीं जाते
स्कूल जलते हुए जंगल नहीं होते।
मढ़ी प्राइमरी स्कूल के बच्चे
उनमें आदमियों का नहीं
एक जंगल का बचपन है
जंगल जो हरियाली से काट दिए गए हैं
और अब सिर्फ़
आग ही हो सकते हैं
नहीं
बच्चे फूल नहीं होते
फूल स्कूल नहीं जाते
स्कूल जलते हुए जंगल नहीं होते।

नरेश सक्सेना हिंदी के कवि है. समकालीन हिंदी कवियों में उनकी अलग पहचान है. कविता के अलावा उनकी सक्रियता के अनेक क्षेत्र हैं. उन्होंने टेलीविज़न और रंगमंच के लिए लेखन किया है. उनका एक नाटक `आदमी का आ´ देश की कई भाषाओं में पांच हज़ार से ज़्यादा बार प्रदर्शित हुआ…
View profile & all 12 Poems / Storiesआधा चांद मांगता है पूरी रातपूरी रात के लिए मचलता है
मनुष्यशक्तिकितना कोयला होगा मेरी देह में
रह-रह कर आज साँझ मन टूटे-काँचों पर गिरी हुई किरणों-सा बिछला है
सूनी सँझा, झाँके चाँदमुँडेर पकड़ कर आँगना
फूले फूल बबूल कौन सुख, अनफूले कचनार ।वही शाम पीले पत्तों की