सीढ़ियाँ - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

1 min read · 12.4K reads

सीढ़ियाँ
चढ़ते हुए
जो उतरना
भूल जाते हैं

वे घर नहीं
लौट पाते
क्योंकि सीढ़ियाँ
कभी ख़त्म नहीं होतीं
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like