मुर्दे - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

मरने के बाद शुरू होता है
मुर्दों का अमर जीवन

दोस्त आएँ या दुश्मन
वे ठंडे पड़े रहते हैं

लेकिन अगर आपने देर कर दी
तो फिर
उन्हें अकडऩे से कोई नहीं रोक सकता

मज़े ही मज़े होते हैं मुर्दों के
बस इसके लिए एक बार
मरना पड़ता है ।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like