दिखाना - नरेश सक्सेना

नरेश सक्सेनानरेश सक्सेना16 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

(आंद्रेई तारकोवस्की को पढ़ते हुए)

तैरता हुआ चांद
मछलियों के जाल में नहीं फँसता

जब सारा पानी जमकर हो जाता है बर्फ़
वह चुपके से बाहर खिसक लेता है

जब झील सूख जाती है
तब उसकी तलहटी में वह फैलाता है अपनी चांदनी

ताकि रातों को भी दिखाई दे
मछलियों का तड़पना।
नरेश सक्सेना
About the poet

नरेश सक्सेना

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like