घर मर जाते हैं - नरेन्द्र पुण्डरीक

नरेन्द्र पुण्डरीकनरेन्द्र पुण्डरीक6 Sept 1954

5 min read · 12.4K reads

कितना सच है
महमूद दरवेेश का यह कहना
जब रहने वाले कहीं और चले जाते हैं तो
घर मर जाते हैं,

मैं सोच रहा हूॅ
ऐसे ही बिना किसी युद्ध के
एक भी कतरा ख़ून का गिराए
हमने छोड़ दिया
मरने के लिए घर को,

मुझे लगता है जीवित नहीं बचे हम
उसी दिन से शुरू हो गया था
टुकड़ों-टुकड़ों में हमारा मरना,

न यहाँ बेरूत है
न इज़़राइल
न ताशकन्द
न तेहरान
न बगदाद
पर चालू है घरों का मरना
बिना टूटे दीवारें उसाँसें लेती हैं
बन्द ताले लगे दरवाज़ों को देख
बिल्लियाँ देती हैं बददुआएँ
कुत्ते नाम को लेकर रोते हैं
जब घर मरते हैं,

युद्ध से लड़े-जूझे घरों में
लोग लौट आते हैं
हाथों से पोछते हुए
बन्द खुले किवाड़ों के आँसू,

जिन घरों को दीवालें
मान कर छोड़ दिया जाता है
उन घरों में कभी नहीं लौटते लोग
कितनी भयानक होती है घर की मौत
छूटते घर की गोहार सुन
सबसे पहले उसकी दीवारें हदसियाती हैं
जिनसे कभी तनती थी छाती।
नरेन्द्र पुण्डरीक
About the poet

नरेन्द्र पुण्डरीक

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी