दुनिया से लेते समय - नरेन्द्र पुण्डरीक

नरेन्द्र पुण्डरीकनरेन्द्र पुण्डरीक6 Sept 1954

6 min read · 12.4K reads

हमने प्रार्थना की
कि हम निरोग रहेें
हमने प्रार्थना की
कि हमारा वंश गोेत्र
बढ़ता रहे धरती पर
और हम सुखी रहें,

हमने कभी धरती के लिए
प्रार्थना नहीं की कि
धरती बनी रहे हरी-भरी
न प्रार्थना की कि
नदियों में बना रहे जल,

पक्षियों के लिए भी हमने
प्रार्थना नहीं की कि
वे बने रहें हमेशा धरती पर
गुँजाते रहें अपनी बोली-बानी का गीत-संगीत

हमेशा हमें अपनी आयु बढ़ने
और धरती पर
बने रहनें की चिन्ता रही
सो हमने चीज़ें जुटाने की चिन्ता में
हमने जीवन की चिन्ता नहीं की कि
चीज़ों से कितना
दबता जा रहा है उसका गला,

इसी तरह हमने अपनी
ज़िन्दगी सँवारने की चिन्ता में
हमने कभी सोचा नहीं कि
हमारे विचार कितने मर चुके हैं
अपने सपनों की ही चिन्ता करते हुए
हमने शब्दों में विश्वास के बने रहने की
चिन्ता नहीं की कि
उनमें भी वह बना रहे
ताकि आवाज़ लगाने पर
वे आ खडे़ हों,

समय से अपने लिए
कभी लेते हुए समय
हमनें पीछे मुड़ कर नहीं देखा कि
दूसरे भी खड़े हैं हमारे पीछेे,

न भन्ते का यह कहना सुना की
कि अकेले का सुख
जितना हल्का होता है
अकेले का दुख होता है
उतना ही भारी।
नरेन्द्र पुण्डरीक
About the poet

नरेन्द्र पुण्डरीक

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी