चाँद यह सोने नहीं देता - नन्दकिशोर नवल

नन्दकिशोर नवलनन्दकिशोर नवल2 Sept 1937 – 12 Sept 2020

2 min read · 12.4K reads

चाँद यह सोने नहीं देता
किया था मैंने कभी प्रेम
भूलकर सब नेम, योग-क्षेम
याद उसकी यह मुझे खोने नहीं देता
कान के आ पास जाता कूक
उठाता है कलेजे में हूक
किन्तु खुलकर यह मुझे रोने नहीं देता
प्राण-चूनर में लगा है दाग
आग में जल भस्म यह होने नहीं देता।
नन्दकिशोर नवल
About the poet

नन्दकिशोर नवल

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like