तबस्सुम हो कि आँसू चश्म-ए-तर में

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

तबस्सुम हो कि आँसू चश्म-ए-तर में

हमीं हम हैं ज़माने की नज़र में

जहाँ वुसअ'त हुई फ़िक्र-ओ-नज़र में

बढ़े कुछ और आँसू चश्म-ए-तर में

मोहब्बत के जहाँ मा'बद बने हैं

हमारा ख़ून है दीवार-ओ-दर में

ग़ुरूर-ए-कारवाँ से कोई कह दे

बहुत मारे पड़े हैं रहगुज़र में

ख़बर क्या ख़ाना-बर्बादों की तुम को

ख़ुदाई है ख़ुदावंदी है घर में

शब-ए-ग़म रंग लाई जाते जाते

लगा दी आग दामान-ए-सहर में

जफ़ा हो अपनी हद पर या वफ़ा हो

बहुत कम है मोहब्बत की नज़र में

अजल आने से पहले कुछ न समझे

बहुत कुछ था हयात-ए-मुख़्तसर में

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like