मुस्कुराहटें सीखें क़हर की निगाहों से

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

मुस्कुराहटें सीखें क़हर की निगाहों से

दाद-ए-सरकशी ले ली हम ने कज-कुलाहों से

क्या कहें मोहब्बत का राज़ कम-निगाहों से

हम ने दिल बनाए हैं आँसुओं से आहों से

अपनी मा'रिफ़त का हम एक दिन सबक़ देंगे

देखते चले जाओ अजनबी निगाहों से

उस के हक़ का मुजरिम हूँ फिर भी उस की रहमत है

ख़ुद बचा लिया मुझ को मुब्तज़िल गुनाहों से

फ़र्श पर है तख़्त उन का अर्श पर दिमाग़ अपना

क्या फ़क़ीर रहते हैं दब के बादशाहों से

सारे मसअले हल हैं मस्लक-ए-मोहब्बत में

उन की राह मिलती है बे-शुमार राहों से

'नज्म' ये निशानी है अहल-ए-दिल की दुनिया में

हम को ख़ास निस्बत है ग़म की बारगाहों से

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like