मोहब्बत कम-निगाहों को नज़र में ला नहीं सकती

नज्म आफ़न्दीनज्म आफ़न्दी

1 min read · 12.4K reads

मोहब्बत कम-निगाहों को नज़र में ला नहीं सकती

ये बिजली हर ख़स-ओ-ख़ाशाक से टकरा नहीं सकती

जो कहना है कहो हक़ पर कभी आँच आ नहीं सकती

कोई ताक़त ख़ुलूस-ए-फ़िक्र को झुटला नहीं सकती

गिरा कर अर्श से भी हुस्न-ए-बे-परवा ने देखा है

कोई आलम हो मेरी आदमिय्यत जा नहीं सकती

मतानत आ चुकी है उन के लहजे उन की बातों में

वो चाहें लाख चेहरे पर मतानत आ नहीं सकती

न समझो दोस्त की हद तक कमाल अपनी मोहब्बत का

अभी नाक़िस है दुश्मन को अगर तड़पा नहीं सकती

गिरा हूँ रब्ब-ए-क़िबला जब भी ठोकर मैं ने खाई है

मिरी ख़ुद्दारी ऐसी वैसी ठोकर खा नहीं सकती

कभी तीर-ए-निगाह-ए-नाज़ ख़ाली जा नहीं सकता

कोई नेकी भी ऐसे वक़्त आड़े आ नहीं सकती

नशेमन मेरा रहने दो चमन पर आँच गर आई

नशेमन ही पे आएगी चमन पर आ नहीं सकती

हक़ाएक़ ही रहेंगे 'नज्म' मेरी फ़िक्र का हासिल

ख़याल-ओ-ख़्वाब में फ़िक्र-ए-सुख़न उलझा नहीं सकती

नज्म आफ़न्दी
About the poet

नज्म आफ़न्दी

उपनाम : 'नज्म आफ़न्दी' मूल नाम : मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन जन्म : आगरा, उत्तर प्रदेश निधन : 21 Dec 1975 | कराची, सिंध नज्मआफ़न्दी, मिर्ज़ा तजम्मुल हुसैन (1893-1976) प्रतिष्ठित लोकप्रिय शाइर जो राष्ट्रीय भावना से प्रेरित थे। फ़रसी, उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी जानते थ…

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like