दिल का खोज न पाया हरगिज़ देखा खोल जो क़ब्रों को

नाजी शाकिरनाजी शाकिर

1 min read · 12.4K reads

दिल का खोज न पाया हरगिज़ देखा खोल जो क़ब्रों को

जीते जी ढूँडे सो पावे ख़बर करो बे-ख़बरों को

तोशक बाला पोश रज़ाई है भूले मजनूँ बरसों तक

जब दिखलावे ज़ुल्फ़ सजन की बन में आवते अब्रों को

काफ़िर नफ़स हर एक का तरसा ज़र कूँ पाया बख़्तों सीं

आतिश की पूजा में गुज़री उम्र तमाम उन गब्रों को

मर्द जो आजिज़ हो तन मन सीं कहे ख़ुश-आमद बावर कर

मोहताजी का ख़ासा है रूबाह करे है बबरों को

वादा चूक फिर आया 'नाजी' दर्स की ख़ातिर फड़के मत

छूट गले तेरे ऐ ज़ालिम सब्र कहाँ बे-सब्रों को

नाजी शाकिर
About the poet

नाजी शाकिर

मूल नाम : मुहम्मद शाकीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल