देख मोहन तिरी कमर की तरफ़

नाजी शाकिरनाजी शाकिर

1 min read · 12.4K reads

देख मोहन तिरी कमर की तरफ़

फिर गया मानी अपने घर की तरफ़

जिन ने देखे तिरे लब-ए-शीरीं

नज़र उस की नहीं शकर की तरफ़

है मुहाल उन का दाम में आना

दिल है माइल बुताँ का ज़र की तरफ़

तेरे रुख़्सार की सफ़ाई देख

चश्म दाना की नईं गुहर की तरफ़

हैं ख़ुशामद-तलब सब अहल-ए-दुवल

ग़ौर करते नईं हुनर की तरफ़

माह-रू ने सफ़र किया है जिधर

दिल मिरा है उसी नगर की तरफ़

हश्र में पाक-बाज़ है 'नाजी'

बद-अमल जाएँगे सक़र की तरफ़

नाजी शाकिर
About the poet

नाजी शाकिर

मूल नाम : मुहम्मद शाकीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More from नाजी शाकिर

  1. मह-रुख़ाँ की जो मेहरबानी है

    मह-रुख़ाँ की जो मेहरबानी हैये मदद मुझ पे आसमानी है

    12.4K reads
  2. ये दौर गुज़रा कभी न देखीं पिया की अँखियाँ ख़ुमार-मतियाँ

    ये दौर गुज़रा कभी न देखीं पिया की अँखियाँ ख़ुमार-मतियाँकहे थे मरदुम शराबी उन कूँ निकल गईं अपनी दे ग़लतियाँ

    12.5K reads
  3. लब-ए-शीरीं है मिस्री यूसुफ़-ए-सानी है ये लड़का

    लब-ए-शीरीं है मिस्री यूसुफ़-ए-सानी है ये लड़कान छोड़ेगा मेरा दिल चाह-ए-कनआनी है ये लड़का

    12.4K reads
  4. ऐ सबा कह बहार की बातें

    ऐ सबा कह बहार की बातेंइस बुत-ए-गुल-एज़ार की बातें

    12.4K reads
  5. कमर की बात सुनते हैं ये कुछ पाई नहीं जाती

    कमर की बात सुनते हैं ये कुछ पाई नहीं जातीकहे हैं बात ऐसी ख़याल में मेरे नहीं आती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like