कमर की बात सुनते हैं ये कुछ पाई नहीं जाती

नाजी शाकिरनाजी शाकिर

1 min read · 12.4K reads

कमर की बात सुनते हैं ये कुछ पाई नहीं जाती

कहे हैं बात ऐसी ख़याल में मेरे नहीं आती

जो चाहो सैर-ए-दरिया वक़्फ़ है मुझ चश्म की कश्ती

हर एक मू-ए-पलक मेरा है गोया घाट ख़ैराती

ब-रंग उस के नहीं महबूब दिल रोने को आशिक़ के

सआदत ख़ाँ है लड़का वज़्अ कर लेता है बरसाती

जो कोई असली है ठंडा गर्म याक़ूती में क्यूँकर हो

न लावे ताब तेरे लब की जो नामर्द है ज़ाती

न देखा बाग़ में नर्गिस नीं तुझ कूँ शर्म जाने सीं

इसी ग़म में हुई है सर-निगूँ वो वक़्त नहीं पाती

कहाँ मुमकिन है 'नाजी' सा कि तक़्वा और सलाह आवे

निगाह-ए-मस्त-ए-ख़ूबाँ वो नहीं लेता ख़राबाती

नाजी शाकिर
About the poet

नाजी शाकिर

मूल नाम : मुहम्मद शाकीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like