कैसे कहें कि कैसे गुज़ारी है ज़िंदगी

नजमा शाहीन खोसानजमा शाहीन खोसा

1 min read · 12.4K reads

कैसे कहें कि कैसे गुज़ारी है ज़िंदगी

क्या बोझ थी कि सर से उतारी है ज़िंदगी

मक़्तल थे गाम गाम ये रस्ता तवील था

अपने लहू से हम ने सँवारी है ज़िंदगी

करती है ख़ुद तलाश ये काँटों का रास्ता

इस वास्ते सुकून से आरी है ज़िंदगी

क़ाएम है एक फ़ासला दोनों के दरमियाँ

शक और यक़ीं के साथ अब जारी है ज़िंदगी

मैं जानती हूँ ज़िंदगी है कर्ब-ओ-इज़्तिराब

साँसों के बोझ से बड़ी भारी है ज़िंदगी

'शाहीन' अपनी हार पर है मुतमइन कि बस

इक जीत के लिए ही तो हारी है ज़िंदगी

नजमा शाहीन खोसा
About the poet

नजमा शाहीन खोसा

LCCN : n2013205355

View profile & all 49 Poems / Stories